{"_id":"6a240b2626c1952eff0890f8","slug":"new-schedule-of-ug-admissions-released-online-applications-will-be-till-june-15-jind-news-c-199-1-sroh1006-154651-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्रीन क्लीन मैराथन में सफीदों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्रीन क्लीन मैराथन में सफीदों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
06जेएनडी15-राजस्थान के जयपुर में आयोजित ग्रीन क्लीन मैराथन के खिलाड़ी अपने कोच के साथ। स्रोत क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जयपुर में आयोजित ग्रीन क्लीन मैराथन में एथलेटिक्स नर्सरी सफीदों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अंडर-17 वर्ग में कृष ने सातवां स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-10 वर्ग में कार्तिक ने दसवां स्थान हासिल कर प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 वर्ग में वरुण ने 15वां और विवेक ने 16वां स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में मुक्ता ने 25वां स्थान पाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नर्सरी के कोच प्रमोद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर खिलाड़ी भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य योगेंद्र लांबा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने भी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos