{"_id":"6a1dcfcdf44cd835f402cc3b","slug":"there-are-no-shortcuts-to-success-continuous-hard-work-is-essential-to-achieve-ones-goals-devendra-atri-jind-news-c-199-1-sroh1009-154392-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य पाने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी : देवेंद्र अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य पाने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी : देवेंद्र अत्री
विज्ञापन
01जेएनडी18: मनीषा कौशिक के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत : पर
- फोटो : अमर उजाला/संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में रिसर्च ऑफिसर पद पर चयनित गांगोली गांव की बेटी एवं कसूहन गांव की भांजी मनीषा कौशिक का मामा के घर पहुंचने पर खटकड़ टोल पर स्वागत किया। खटकड़ टोल से ग्रामीणों और युवा मनीषा को सम्मानपूर्वक गांव तक लेकर आए। इस दौरान फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।
माता मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक अत्री ने कहा कि मनीषा की उपलब्धि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान और खेलों में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं।
प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भावना को बेटियां अपनी मेहनत और प्रतिभा से साकार कर रही हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सफलता हमेशा पहली कोशिश में नहीं मिलती लेकिन असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विज्ञापन
मनीषा कौशिक ने सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने चयन पर पूरा विश्वास था। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य शीशपाल, राजेंद्र, रौनक, सुशील, श्रीकांत, सुनील दत्त, पूर्व सरपंच नरेश, रामजुआरी, सत्यनाराण मौजूद रहे।

Trending Videos