सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   FIR lodged against husband and in-laws on charges of dowry death

Kaithal News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत ससुराल पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and in-laws on charges of dowry death
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने 26 वर्षीय विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाता था और उसे जबरन जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर तितरम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


जींद जिले के गांव समैण निवासी दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सीमा की शादी करीब चार वर्ष पहले गांव हरसौला निवासी अजय के साथ हुई थी। उन्होंने कहा कि शादी के समय अपनी हैसियत और रीति-रिवाज के अनुसार दहेज दिया गया था लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार रुपये लाने का दबाव बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार दहेज की मांग के लिए सीमा की कई बार पीटाई की गई। 26 मई की शाम पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Trending Videos

भाई की मौत के बाद रहती थी परेशान
अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सीमा के भाई की करीब एक वर्ष पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उनका एक बेटा भी था। उसका पति मजदूरी का काम करता है। तितरम थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed