{"_id":"6a173f43c065ae6fcf086c99","slug":"stepbrothers-accused-of-molestation-and-assault-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149972-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सौतेले भाइयों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सौतेले भाइयों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। एक गांव निवासी युवती ने अपने सौतेले भाइयों पर मारपीट और छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने आरोप लगाया कि गांव में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और शिकायतों के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इसके लिए युवती ने ग्रीवांस कमेटी की बैठक के बाद कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को शिकायत सौंपी है।
युवती ने बताया कि फरवरी माह में उसने सदर थाना में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मंत्री अनिल विज से शिकायत की जिनके आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई। युवती का आरोप है कि अब जब भी वह शिकायत के संबंध में थाने जाती है, उसे बाहर निकाल दिया जाता है।
युवती ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर रखी है और अब वे उसे अपनी बेटी मानने से इन्कार कर रहे हैं। करीब 10 साल पहले उसने कोर्ट का सहारा लिया था जिसके बाद पिता ने उसे बेटी स्वीकार किया था। अब फिर से उसे परिवार से अलग किया जा रहा है जिसके कारण वह सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रही।
विज्ञापन
युवती ने कहा कि वह योजनाओं का लाभ लेने के लिए पिता और सौतेले भाइयों के पास गई थी, जहां उसके साथ मारपीट और छेड़खानी हुई। उसने दावा किया कि वह 15 बार पूर्व और वर्तमान एसपी से मिल चुकी है लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय उसे धमकाकर बाहर निकाल दिया गया। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी बोले- जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत
इस मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर चुकी है। शिकायतकर्ता की ओर से छेड़खानी और मारपीट से संबंधित कोई ठोस सबूत प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। स्पेशल टीम बनाकर भी जांच की गई लेकिन आरोपों की पुष्टि करने वाले तथ्य सामने नहीं आए। यदि कोई सबूत मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos