{"_id":"6a1de6b0bb3746a97406b025","slug":"the-corporation-should-pay-attention-to-the-dilapidated-roads-the-mayors-response-upload-photos-on-the-app-and-immediate-action-will-be-taken-karnal-news-c-18-knl1018-919170-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खस्ताहाल सड़कों पर ध्यान दे निगम.. मेेयर का जवाब- एप पर फोटो डालें, तुरंत होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खस्ताहाल सड़कों पर ध्यान दे निगम.. मेेयर का जवाब- एप पर फोटो डालें, तुरंत होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनाल। शहर की कई सड़कों की हालत खस्ता है, बरसात के दिनों में और उखड़ जाएंगी। नगर निगम प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी बैठक में जब पूर्व चेयरमैन संदीप लाठर ने यह बात कही तो मेयर रेणू बाला गुप्ता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों संबंधी शिकायतों के लिए नागरिक म्हारी सड़क एप का प्रयोग करें। सड़कों के गड्ढे भरने की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है।
सोमवार को सीजीसी की आम बैठक करनाल क्लब में चेयरमैन प्रो. एसएस बरगोटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव रखे गए। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की।
उपभोक्ता संरक्षक, शिक्षा सुधार, बिजली एवं दूरभाष, कानून व्यवस्था, सडक़ सुरक्षा नगर स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण संबंधी विषयों के विभिन्न मुद्दे मेयर के समक्ष रखे गए। पूर्व चेयरमैन संदीप लाठर ने कहा कि बरसाती नालों की सफाई समय पर होनी चाहिए। इसके लिए टेंडर समय से निकाले जाएं ताकि बरसात से पहले सफाई हो सके। संपत्ति कर को लेकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टी-फ्लाईओवर के चलते लोगों को हो रही परेशानियों, आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक, डेयरी शिफ्टिंग, ई-शौचालय को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
टी-फ्लाईओवर मार्ग के भरे जाएंगे गड्ढ़े
मेयर ने कहा कि नेशनल हाइवे पर शौचालयों की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई बार दूसरे विभागों की ओर से जगह न मिल पाना या अन्य तकनीकी कारणों के कारण कार्यों में अड़चन आती है। संपत्ति कर पर कहा कि नगर निगम की ओर से ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। 30 जून तक एक मुश्त बकाया जमा करवाने पर ब्याज माफी की योजना भी लागू है। नए बन रहे पुल से लोगों को लाभ होगा। निर्माण कार्य के दौरान पुल के गड्ढे शीघ्र भरे जाएंगे।
पांच लोगों ने ली सीजीसी की सदस्यता
बैठक में पायल अरोड़ा, गुरुदत्त शर्मा, पवन कंसल, स्वाति व रेखा शर्मा सीजीसी के नए सदस्यों के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन ओपी सचदेवा, केके शर्मा, निरूपमा सदर, केएल विरमानी, संरक्षक प्रमोद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन महेंद्र कादियान, एपीएस चोपड़ा, लाजपत राय चुचरा सहित अन्य मौजूद रहे।

Trending Videos