सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 examination centers 15367 Sitet said test test

14 परीक्षा केंद्रों पर 15367 परीक्षार्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा

ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 09 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
14 examination centers 15367 Sitet said test test
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर सुबह व शाम के सत्र में हुई सेंट्रल टीचिंग एलिजबिलटी टेस्ट सीटेट की परीक्षा में 15367 परीक्षार्थी बैठे। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर अभी तक परीक्षा में गड़बड़ी को कोई सूचना नहीं मिली है।



सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक की योग्यता के लिए हुई इस परीक्षा के सुबह के सत्र में 7810 जेबीटी के परीक्षार्थी बैठे।  वहीं दोपहर बाद बीएड के 7557 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। जबकि 3060 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । सुबह के सत्र में हुई परीक्षा परीक्षा नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। लेकिन परीक्षार्थी व उनके अभिभावक नौ बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा साढ़े नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रही। दूसरे सत्र की परीक्षा में भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।  परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद में परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा थी। हालांकि परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू की गई थी। इसके बावजूद परीक्षा केंद्र के गेट के ठीक सामने लोगों की भीड़ पूरी परीक्षा के दौरान जमा रही। दूसरे सत्र में दो बजे से साढ़े चार बजे तक बीएड के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
Trending Videos



शांति पूर्ण ढंग से हुई सीटेट की परीक्षा ने एक बार फिर हरियाणा बोर्ड की कार्यशैली को आयना दिखाने का काम किया है। एचटेट की परीक्ष में जहां डिप्टी कमिश्नर इंचार्ज होने के बाद भी पेपर आउट होने व परीक्षा केंद्रों मे नकल की सूचनाएं अक्सर मिलती हैं। वहीं सीबीएसई द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए एक स्कूल प्रिंसिपल को को-ऑर्डिनेटर बनाया गया था, लेकिन पूरे जिले में परीक्षा के दौरान कहीं पर भी कोई गड़बड़ी सूचना नहीं है।


परीक्षा संयोजक टैगोर बाल निके तन के प्रिंसिपल राजनलांबा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सभी 14 परीक्षा केंद्रों ने शांतिपूर्वक परीक्षा होने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed