सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Placement of 6 students of Institute of Mass Communication

Kurukshetra News: जनसंचार संस्थान के 6 छात्रों की प्लेसमेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Placement of 6 students of Institute of Mass Communication
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमसीटी) के छह विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित प्रिंटिंग और पैकेजिंग कंपनियों में चयन हुआ है। बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी तथा एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को मिली इस सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों में गोविंद राय और साहिल का चयन नई दिल्ली स्थित विजनोवा मल्टीसोर्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है। वहीं सुनील मजोका को पंजाब के राजपुरा स्थित पारक्शन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड में नियुक्ति मिली है। इसके अलावा पूजा सैनी, दीपक और मयंक का चयन गाजियाबाद स्थित एस. चांद पब्लिकेशन ग्रुप में हुआ है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्लेसमेंट इंचार्ज रोमा व राकेश कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed