{"_id":"6a2af31ef9e1bf010d01912c","slug":"son-try-to-misdeed-with-his-mother-in-mahendragarh-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते हुए तार-तार: बेटे ने अपनी मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते हुए तार-तार: बेटे ने अपनी मां से किया दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट कर बनाया बंधक
संवाद न्यूज एजेंसी महेंद्रगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ से बेटे द्वारा अपनी मां से दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट का मामला सामने आया है।
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला करने, बंधक बनाने व दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने एफआईआर में बताया कि सात जून की सुबह उसके बेटे ने उस पर फ्राई पैन से हमला किया। इससे वह घायल होकर गिर गई। इसके बाद उसने बाल पकड़कर घसिटते हुए रसोई में ले जाकर बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट की गई जिस कारण आंखों व सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में कोई गिरफ्तारी भी अभी तक नहीं हो पाई है।