सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Youth commits suicide, FIR lodged against six people

Palwal News: युवक ने की आत्महत्या, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide, FIR lodged against six people
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


फिरोजपुर झिरका। शहर के एक युवक ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मौत से पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी तीन बहनों और छोटे भाई सहित शहर के एक जिम्मेदार नागरिक को भी जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक सोहनलाल(44) लंबे समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आरोप है कि एक जून को उसकी तीन बहनें वार्ड पार्षद कृष्ण को लेकर उसके घर पहुंचे और संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद करने लगी। इस दौरान मारपीट भी हुई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद सोहनलाल काफी परेशान हो गया और घर छोड़कर चला गया। बाद में वह गोपालगढ़ क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां उसने जहर खाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन
Trending Videos


मृतक के पुत्र हिमांशु की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की बहनें सविता, सुशीला व पुष्पा, भाई परवीन, मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी और हर्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। जांच अधिकारी शिवप्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed