{"_id":"60c3cc348ebc3e1f571f9c67","slug":"23-players-from-haryana-have-got-olympic-tickets-more-can-qualify-panchkula-news-pkl4163892140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 23 को मिल चुका ओलंपिक का टिकट, और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 23 को मिल चुका ओलंपिक का टिकट, और खिलाड़ियों के क्वालीफाई करने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा से अब तक 23 खिलाड़ियों को टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल चुका है। इनमें से 19 खिलाड़ियों को ओलंपिक और 4 का चयन पैरा ओलंपिक के लिए हुआ है। इनमें बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक, बैडमिंटन के खिलाड़ी शामिल है। अभी क्वालीफाई के लिए कुछ खेल और बाकि हैं। ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई और खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेने वालों में शामिल होंगे। इस बार खिलाड़ियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार को भी ओलंपिक खेलों से खासी उम्मीद हैं। इसके लिए खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह स्वयं खिलाड़ियों से संवाद कर रहे हैं।
अब तक इनका हुआ है चयन
चयनित खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में विकास कृष्ण, मनीष कौशिक, पूजा रानी निवासी भिवानी, अमित पंघाल रोहतक, शूटिंग में पलवल से अभिषेक वर्मा, पंचकूला से यशविस्नी सिंह देशवाल, झज्जर से मनु भाकर, यमुनानगर की संजीव राजपूत, कुश्ती में विनेश फौगाट, जींद की अंशु, झज्जर के दीपक पूनिया, सोनीपत की सोनम व रवि कुमार, रोहतक के सुमित और सीमा, झज्जर के बजरंग, राहुल, महेंद्रगढ़ के एथलेटिक संदीप कुमार, पानीपत से नीरज चौपड़ा शामिल हैं।
पैरा ओलंपिक में ये खिलाड़ी
पैरा ओलंपिक में भिवानी की खिलाड़ी अरुणा, हिसार के बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण, फरीदाबाद के शूटिंग खिलाड़ी मनीष और ओमप्रकाश का चयन हो चुका है।
अभी कुछ खेल बाकी हैं। इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हरियाणा के कई और खिलाड़ियों का ओलंपिक के लिए चयन होगा। खिलाड़ियों के खानपान समेत अन्य चीजों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। एडवांस में 5-5 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
- संदीप सिंह, खेल राज्य मंत्री।
Trending Videos