सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mms video, girl, rape, two year, panipat, harayana

अश्लील वीडियो बनाकर युवती से एक साल तक किया दुराचार

ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
। थाना समालखा क्षेत्र निवासी युवती से उसके दोस्त ने एक साल तक दुराचार किया। युवती  का आरोप है कि उसके दोस्त ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर पहले दुराचार किया फिर उसकी अश्लील फिल्म बनाकर उसको एक साल तक ब्लैकमेल कर दुराचार किया।


पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी व उसके माता-पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना समालखा क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि एक साल पहले वह कुरूक्षेत्र  यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात कुरूक्षेत्र के संगीत से हुई थी। संगीत से दोस्ती के बाद उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन संगीत उसे अपने घर ले गया। संगीत ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। संगीत ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी संगीत ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल किया और एक साल तक दुराचार किया।
विज्ञापन


इस दौरान वह पढ़ाई छोड़ अपने घर आ गई। परिजनों ने उसकी शादी कर दी। अप्रैल माह में उसके पास संगीत का फोन आया था। संगीत ने उसे अश्लील वीडियो लौटाने के लिए रोहतक बुलाया था। संगीत ने कहा था कि वह उसे अब कभी ब्लैकमेल नहीं करेगा। वह एक बार आकर अश्लील वीडियो ले जाए। युवती का आरोप है कि संगीत उसे रोहतक से जबरदस्ती अपने साथ गुड़गांव ले गया। संगीत ने गुड़गांव में भी उसके साथ एक सप्ताह तक दुराचार किया।

वह किसी तरह से संगीत के चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। युवती का आरोप है कि पूरे मामले में संगीत का साथ उसके पिता सुभाष व मां कलावती ने भी दिया। समालखा थाना पुलिस ने युवती के ब्यान पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed