सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Guest teachers demanded appointment letters

Panipat News: अतिथि अध्यापकों ने की नियुक्ति पत्र की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers demanded appointment letters
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी और सदस्यों ने नियमितीकरण व नियुक्ति की सोमवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मांग की। वे उनके एल्डिको स्थित आवास पर पहुंचे। संघ ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार पत्र लागू करने और स्कूल खुलने से पहले नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एजी कार्यालय से इसकी रिपोर्ट लेंगे। इसके आधार पर आगामी कदम उठाया जाएगा।
Trending Videos


अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों कहा कि वे अपनी नियुक्ति पत्र जारी करवाने की मांग को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं और आगे की लड़ाई एक होकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आगामी दिनों में सरकारी विद्यालय खुलने से पहले सभी प्रभावित साथियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाए। वे पत्र जारी होने पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अपनी हाजिरी दर्ज कदाएंगे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने देंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इस मामले कैबिनेट की मंजूरी की आवश्यकता पड़ी तो वे इस विषय को बैठक में लेकर जाएंगे। वे संबंधित अधिकारियों और मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed