सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   6 lakh cash and jewelery stolen from home

Rewari News: घर से 6 लाख नकदी और जेवर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
6 lakh cash and jewelery stolen from home
विज्ञापन
रेवाड़ी। नई आबादी क्षेत्र में चोरों ने एक मकान से करीब 6 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मोहित ने बताया कि वह परिवार के साथ बेटे के इलाज के लिए बाहर गए थे। बच्चे का ऑपरेशन तीन-चार दिनों में गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में होना था। इसके लिए उन्होंने रुपये जुटाए थे।
Trending Videos

मोहित के अनुसार वह मंगलवार को परिवार सहित घर से बाहर गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसी का फोन आया। बताया कि घर का ताला टूटा है। देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से करीब 6 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed