{"_id":"6a19d411f58f889c7f082c55","slug":"the-district-received-the-gift-of-healthy-women-empowered-family-clinic-amrit-store-and-tele-ecg-rewari-news-c-198-1-rew1001-239304-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले को मिली स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत स्टोर और टेली ईसीजी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले को मिली स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत स्टोर और टेली ईसीजी की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
क्लिनिक का लोकार्पण करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला से स्वास्थ्य विभाग की 105 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें रेवाड़ी को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक, अमृत स्टोर और टेली ईसीजी की सौगात मिली है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
जिले के लोक निर्माण के विश्राम गृह में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ीं। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लीनिक के लिए जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन से लेकर बाहर गार्ड और लैब आदि सेवाओं के लिए महिलाकर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
अमृत फार्मेसी से मरीजों को सस्ते दामों पर ब्रांडेड दवाइयां मिल सकेंगी। टेली ईसीजी सेवा शुरु की गई है। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि ईसीजी एक चिकित्सक के द्वारा ही की जाए। मरीज की पहचान के लिए पुख्ता प्रमाण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब पीएचसी में भी मरीज की ईसीजी जांच होगी और इसे कार्डियोलॉजिस्ट के पास तत्काल भेजा जाएगा। कोई मरीज हृदय रोगी मिला तो उसका तात्कालिक प्रभाव से इलाज आरंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया सहित जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चौहान, सचिव दिनेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
आधुनिक चिकित्सा सेवाएं घर के नजदीक ही सुलभ हों : रेखा शर्मा
राज्यसभा सदस्य सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उनके घर के नजदीक ही सुलभ हों, इसी उद्देश्य से सभी जिला अस्पतालों में मुख्यमंत्री ने डायलिसिस की सुविधा शुरू की है। अब सीटी स्कैन, एमआरआई, मॉडर्न लैब जैसी सुविधाएं जिला अस्पतालों में दी जा रही हैं। किसी भी देश और प्रदेश को विकास की दृष्टि से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता पर आंका जाता है। हरियाणा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने के लिए अस्पतालों में अलग क्लिनिक की व्यवस्था की गई है।

Trending Videos