सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Voter's house number should not be marked as zero: SDM

मतदाता का हाउस नंबर शून्य न किया जाए : एसडीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jun 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Voter's house number should not be marked as zero: SDM
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सांपला। एसडीएम अंकिता पवार ने सभी बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 50 फार्म वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की नींव से जुड़ा कार्य है। इसे निर्धारित समयावधि में निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


शुक्रवार को बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंकिता ने कहा कि किसी भी मतदाता का हाउस नंबर शून्य नहीं किया जाए। जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं है उनके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली श्रेणी में ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनका जन्म 1 जुलाई 1987 से पहले हुआ है और नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे मतदाताओं को निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। दूसरी श्रेणी में 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा।
विज्ञापन

तीसरी श्रेणी में 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने दस्तावेज के साथ माता और पिता दोनों के दस्तावेज जमा कराने होंगे।एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन कम से कम 50 फार्म अवश्य वितरित करें। यदि किसी मतदाता का घर बंद मिलता है या घर पर कोई नहीं मिलता तो बीएलए-द्वितीय की सहायता ली जा सकती है।
इसके अतिरिक्त यदि घर का गेट बंद मिले तो फार्म को गेट के अंदर डाल दें ताकि नागरिक के घर लौटने पर उसे फार्म प्राप्त हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सरकार का सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed