सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire broke out in bamboo warehouse and paint factory

Sonipat News: बांस गोदाम और पेंट फैक्टरी में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in bamboo warehouse and paint factory
फोटो : सोनीपत के पुराने औद्योगिक क्षेत्र ​स्थित फैक्टरी में लगी आग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई टीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


सोनीपत। रोहतक रोड स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बांस गोदाम और पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बांस गोदाम में भड़की आग ने पेंट फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बुलडोजर से दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बांस गोदाम स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी में आग लग गई। आग की लपट दूर तक उठने और बांस फटकर चिंगारी दूर तक जाकर गिरने से पास ही अरोमा पेंट फैक्टरी में आग लग गई। चौकीदार ने धुआं और आग की लपटें उठती देख पेंट फैक्टरी मालिक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। इनमें दो गाड़ी झज्जर से बुलाई गईं। गोदाम में बड़ी मात्रा में बांस और पेंट फैक्टरी में ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। वहीं टीन शेड होने से राहत एवं बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलडोजर की मदद से दीवार ताेड़नी पड़ी।
विज्ञापन
Trending Videos

कड़ी मशक्कत के बाद करीब साढ़े 11 बजे आग पर नियंत्रण पाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मॉडल टाउन निवासी फैक्टरी मालिक राजीव सेठ के परिजन अनिल सेठ ने बताया कि घटना की सूचना सुबह चौकीदार ने दी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। आग से भारी नुकसान की आशंका है।

इंसेट
विधायक और मेयर घटनास्थल पहुंचे

आग की सूचना के बाद विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को बुलवाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कराया गया। मेयर ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाने के साथ ही फैक्टरी की दीवार तुड़वाने के लिए नगर निगम से बुलडोजर मंगवाया गया। इसके बाद दीवार तोड़कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने फैक्टरी संचालकों से बातचीत कर उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वर्जन
सुबह साढ़े छह बजे आग की सूचना मिली थी। अग्निशमन कर्मचारियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। टीन शेड के कारण दिक्कत हुई। बाद में बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। नौ गाड़ियों ने कई फेरे लगाकर पांच घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
रामेश्वर, अग्निशमन अधिकारी, सोनीपत

फोटो : सोनीपत के पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई टीन

फोटो : सोनीपत के पुराने औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई टीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed