सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Friends murdered old woman to get rich quickly

Sonipat News: जल्द अमीर बनने के लिए दोस्तों ने की थी वृद्धा की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Friends murdered old woman to get rich quickly
फोटो :: सोनीपत में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व मामले की जानकारी देते डीसीपी क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


सोनीपत। जटवाड़ा में बुजुर्ग महिला संतोष की हत्या के मामले में सीआईए-1 टीम ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों दोस्त जल्द अमीर बनने के लिए वृद्धा की हत्या की थी।
पुलिस ने बुजुर्ग के पड़ोस में रहने वाले अंकित और विक्रांत को पकड़ा है। विक्रांत वकालत की पढ़ाई कर रहा है तो अंकित गुरुग्राम की मल्टी नेशनल कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। डीसीपी कुशलपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जटवाड़ा निवासी मुकेश ने 24 मई को सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी ताई सास संतोष देवी (65) घर में अकेली रहती थीं। रविवार तड़के वह रोजाना की तरह सैर कर अपने घर लौट आई थीं। इसके बाद वह घर से बाहर दिखाई नहीं दीं। देर शाम ताई सास की बेटी गांव ककरोई निवासी रेनू ने कॉल कर कहा था कि मां का मोबाइल बंद आ रहा है और संपर्क नहीं हो पा रहा। इस पर मुकेश ताई सास के घर पहुंची तो घर के बाहर से कुंडी लगी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

अंदर जाकर देखने पर संतोष देवी का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में परिवार ने लूट की जानकारी भी दी थी। इसके बाद लूट की धारा जोड़ी गई।



इंसेट
सीसीटीवी और तकनीक बने मददगार

हत्या की वारदात के बाद पुलिस आयुक्त ने अलग-अलग टीम बनाई थीं। सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम ने वारदात की जांच शुरू की। टीम ने कई दिन सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों पर काम किया। इस पर दो युवक संदिग्ध होने का पता लगा। पुलिस ने अंकित व विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी महिला के पड़ोस में ही रहते थे और अच्छे परिवारों से संबंध रखते हैं। दोनों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। डीसीपी के अनुसार आरोपियों ने गलत जगह पैसे लगाने के बाद जल्द धन कमाने की लालच में पहले महिला से लूटपाट का षड्यंत्र रचा। बाद में मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी जल्द अमीर बनने की चाह में गलत रास्ते पर उतर आए। वह आठ-नौ लाख रुपये गंवा चुके थे। उन्होंने कई दिनों तक संतोष की गतिविधियों की रेकी की और उसके घर आने-जाने का समय तक नोट किया।


इंसेट
सैर से लौटते ही बनाया निशाना

24 मई की सुबह जब संतोष रोजाना की तरह सैर कर अपने घर लौटीं तभी दोनों युवक लूट के इरादे से घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले महिला की हत्या कर दी और फिर वारदात को छिपाने के लिए शव को चादर से बांधकर बाथरूम में डाल दिया। इसके बाद आरोपी महिला के शरीर से सोने की चेन, कड़ा, अंगूठी और बालियां लूटकर मौके से भाग गए थे।



पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बीटेक और बीबीए की पढ़ाई कर गुरुग्राम मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता था। वहीं विक्रांत वकालत की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। उनसे लूटा गया सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed