सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused of firing at the factory of the former MLA got the spot identified.

Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक की फैक्टरी पर फायरिंग के आरोपी ने कराई निशानदेही

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The accused of firing at the factory of the former MLA got the spot identified.
फायरिंग करने वाले आरोपी को निशानदेही के लिए लेकर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की जठलाना स्थित प्लाईवुड फैक्टरी पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को पुलिस आरोपी शूटर हर्ष को कांजनू के पास निशानदेही के लिए लेकर पहुंची। पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने के कारण हर्ष पूरी तरह चलने में सक्षम नहीं था। ऐसे में उसने जमीन पर घिसड़ते हुए उन स्थानों की पहचान कराई, जहां से उसने फायरिंग की थी।
Trending Videos

हर्ष ने कहा कि गैंगस्टरों के बहकावे और पैसों के लालच में आकर उसने अपराध का रास्ता चुना। उसने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी गैंग या अपराधी के झांसे में न आएं। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को फैक्ट्री पर फायरिंग विदेश में बैठे गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े कार्तिक पंडित के कहने पर की गई थी। मामले में अमन, अभिषेक, हर्ष और हथियार सप्लाई करने वाले लवीश उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed