सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctor leave cancel

चंबा अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, वेतन पर रोक

ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 12 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
doctor leave cancel
health - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा से लंबी छुट्टी लेकर गैरहाजिर रहने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के वेतन बनाने पर भी रोक लगा दी है। साथ ही सभी चिकित्सकों को जल्द से जल्द अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने की सूरत में उनकी शिकायत निदेशालय भेजी जाएगी और आगामी कार्रवाई निदेशालय ही करेगा।



इस समय चंबा अस्पताल से शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं। इनके छुट्टी पर रहने की वजह से अस्पताल की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। क्षेत्रीय अस्पताल से एमडी मेडिसिन का तबादला नूरपुर के लिए हो गया है जबकि दूसरे एमडी भी एक सप्ताह की छुट्टी पर हैं। चंबा अस्पताल में इस समय न के बराबर विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और पूरा दारोमदार एमबीबीएस चिकित्सकों के कंधों पर है। हालत खराब होती देख स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को वापस बुलाने का फैसला किया है और उनकी पूरी कुंडली बना ली है। इन सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आगामी एक सप्ताह के दरम्यान चंबा अस्पताल ज्वाइन नहीं किया तो इनकी रिपोर्ट शिमला की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों में सबसे पहला नाम शिशु रोग विशेषज्ञ का है जो काफी समय से छुट्टी पर हैं। उनके छुट्टी पर होने की वजह से चंबा अस्पताल में इस पद को खाली घोषित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
Trending Videos


छुट्टी पर गए चिकित्सक गैरहाजिर गिने जाएंगे : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो भी चिकित्सक अब ड्यूटी पर नहीं आएंगे उन्हें गैरहाजिर माना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग उनका वेतन नहीं बनाएगा। इनके गैरहाजिर रहने का कारण और कामकाज की पूरी रिपोर्ट बनाकर शिमला भेजी जाएगी। उम्मीद है आगामी एक सप्ताह में इस बारे में निदेशालय से निर्णय आ जाएगा। यह कदम लोगों की जरूरत को देखते हुए उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed