सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight people got new eyesight after free surgery

Chamba News: निशुल्क ऑपरेशन से आठ लोगों की आंखों को मिली नई रोशनी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eight people got new eyesight after free surgery
विज्ञापन
एक महीने से लटके थे मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन, अब मिली राहत

अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रबंधन ने शुरू करवाए ऑपरेशन
आंखों में डाले जाने वाले लेंस, दवाई सहित अन्य उपकरण मिलेंगे मुफ्त

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आठ नेत्र रोगियों के मुफ्त ऑपरेशन हुए। आठ मरीजों के ऑपरेशन शुक्रवार को रखे गए हैं। पिछले एक महीने से मरीजों के ऑपरेशन लटके थे।
जिला कल्याण विभाग ने मुफ्त ऑपरेशन के लिए आठ लाख की धनराशि भी मेडिकल कॉलेज के खाते में जमा करवा दी थी। प्रबंधन औपचारिकताओं को पूरा करने के फेर में फंसकर ऑपरेशन करने में लेटलतीफी कर रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन हरकत में आए। मरीजों के लटके हुए मुफ्त ऑपरेशन शुरू करवाने के लिए बैठकों को दौर शुरू हो गया। इसके परिणाम स्वरूप अब मरीजों के ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। मरीजों की आंखों में डाले जाने वाले लेंस, दवाई सहित अन्य जरूरी सामान मुफ्त उपलब्ध करवाया जा रहा है। मरीजों को आने जाने का किराया भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बुजुर्ग और गरीब मरीजों को मुफ्त ऑपरेशन करवाने की सुविधा दी जा रही है। इसमें 65 मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा है। इसमें हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड की भी आवश्यकता नहीं है। आंखों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए मुफ्त ऑपरेशन करवाने के लिए यह सुनहरा मौका है। उन्हें आंखों का इलाज करवाने में एक रुपये का खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

--
नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. आदित्य कश्यप ने बताया कि मरीजों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। आठ मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। आठ को ऑपरेशन के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed