{"_id":"570113434f1c1b100bc811e3","slug":"no-light-in-dehra-panchyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा पंचायत के सात गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा पंचायत के सात गांव अंधेरे में
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Sun, 03 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत देहरा के सात गांवों में पिछले छह दिनों से बिजली गुल है। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरा पंचायत के मैहला, पठुआल, उसानका, कौंडा, करनोगा, शुमरा और आडेेरी गांव में पिछले छह दिनों से बिजली की सप्लाई बंद पड़ी हुई है।
Trending Videos
अभी तक विद्युत बोर्ड द्वारा उपरोक्त गांवों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी है। मैहला गांव में स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण उपरोक्त गांव की सप्लाई बाधित हो गई है। ग्रामीणों में ज्ञान चंद, रूप सिंह, तेज सिंह, दीवान चंद, दलीप सिंह, ओम प्रकाश, संजय कुमार, देशराज और तारा चंद ने बताया कि गांव में पहले बिजली की कम वोल्टेज की समस्या पेश आ रही थी। लेकिन पिछले छह दिनों से गांव में बिजली की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उपरोक्त सात गांवों में जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई बहाल की जाए ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण उपरोक्त गांवों की बिजली सप्लाई बंद हुई है। कठवाड़ घार के पास सड़क बंद होने की वजह से चंबा से नया ट्रांसफार्मर नहीं लाया जा सका है। जैसे ही सड़क बहाल होगी सबसे पहले गांव में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।