{"_id":"6a206201765fca2c9b034ee0","slug":"tourist-vehicles-will-not-be-allowed-to-go-to-sachche-jot-after-12-noon-chamba-news-c-88-1-ssml1006-185418-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दोपहर 12 बजे के बाद सचे जोत पर नहीं जा सकेंगे पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दोपहर 12 बजे के बाद सचे जोत पर नहीं जा सकेंगे पर्यटक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बैरागढ़ चेक पोस्ट के आगे जाने पर लगाई रोक
सचे जोत पर शाम के समय मौसम खराब होने से रहता है धुंध छाये रहने का खतरा
दोपहर 12 बजे के बाद बैरागढ़ पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों को किया जाएगा वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सचे जोत में दोपहर 12 बजे बाद कोई भी पर्यटक बर्फ के पहाड़ों का दीदार नहीं कर पाएगा।
पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने बैरागढ़ चेक पोस्ट के आगे दोपहर 12 बजे के बाद जाने वाले पर्यटक वाहनों पर रोक लगा दी है। शाम के समय सचे जोत पर मौसम किसी भी समय खराब हो जाता है। बारिश, बर्फबारी और धुंध छाने के आसार बढ़ जाते हैं। ऐसे में वाहन दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है। कुछ दिन पहले हुई कार दुर्घटना में भी बारिश और धुंध को कारण माना जा रहा है। भविष्य में कोई वाहन दुर्घटना न हो, इसके लिए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बैरागढ़ में संचालित पुलिस चेक पोस्ट को निर्देश जारी कर दिए हैं। बैरागढ़ से आगे जाने के लिए पर्यटकों को चेक पोस्ट में 12 बजे से पहले एंट्री करवानी होगी ताकि शाम ढलने से पहले लौट सकें।
इसी प्रकार के निर्देश पद्धरी जोत मार्ग पर लंगेरा में बनी चेक पोस्ट को भी जारी किए हैं। इनमें कहा है कि शाम के समय पर्यटक वाहनों को पूरी जांच के बाद आगे भेजा जाए जिससे किसी प्रकार की अनहोनी न घटे। चंबा से पांगी जाने वाली टैक्सियाें में इसमें छूट रहेगी। ये टैक्सियां दोपहर को सचे जोत पार करने बाद वापस नहीं लौटती हैं, बल्कि पांगी के लिए रवाना हो जाती हैं।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बैरागढ़ चेक पोस्ट पर यह निर्देश दिए हैं। यदि पर्यटक समय पर सचे जोत जाकर समय पर लौट आएंगे तो हादसे की संभावना भी कम हो जाएगी। समस्त टैक्सी यूनियनों को भी अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
--
Trending Videos