सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   RCB vs GT A Shower of Fours and Sixes Amidst the Dhauladhar Range Cricket Excitement at Its Peak

RCB vs GT: धौलाधार के बीच चौकों-छक्कों की बरसात, चरम पर क्रिकेट का रोमांच; दुनिया ने देखा अद्भुत नजारा

विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 27 May 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

मंगलवार को धर्मशाला में आईपीएल क्वालिफायर मैच में क्रिकेट प्रेमियों में काफी जोश दिखा। विराट कोहली की दीवानगी सिर चढ़कर बोली। वहीं, गुजराज टाइटंस के प्रशंसक भी खासी संख्या में धर्मशाला पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर...

RCB vs GT A Shower of Fours and Sixes Amidst the Dhauladhar Range Cricket Excitement at Its Peak
छक्के पर झूमते हुए आरसीबी के फैंस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

धौलाधार की वादियों में स्थित क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को आईपीएल के 19वें संस्करण का पहले क्वालिफायर मैच का दर्शकों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। विराट कोहली की दीवानगी सिर चढ़कर बोली। हालांकि, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने भी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मुकाबले में गुजराज टाइटंस के प्रशंसक भी खासी संख्या में धर्मशाला पहुंचे थे।

Trending Videos

स्टेडियम में हर ओर लाल रंग की जर्सियां और टोपियां नजर आ रही थीं। स्टेडियम कोहली-कोहली से गूंजता रहा। स्टेडियम में आरसीबी के झंडे गुजरात टाइटंस के मुकाबले अधिक नजर आ रहे थे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल के प्रशंसक भी मुकाबला देखने पहुंचे थे। मैच शुरू होते ही स्टेडियम पूरी तरह से दोनों टीमों के समर्थकों से पैक हो गया। कोई भी स्टैंड इसके बाद खाली नहीं दिख रहा था। आरसीबी की पारी के दौरान कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, दर्शकों ने इसका भरपूर मजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कोहली के आउट होने के बाद दर्शकों का उत्साह कुछ हो गया, लेकिन अपनी टीम की बल्लेबाजी के दौरान प्रशंसक हौसला बढ़ाते रहे। धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों के दौरान हमेशा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने को मिलता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू अपने आपईपीएल के खेले गए मैचों में आज दिन तक एक बार भी टॉस नहीं जीत सकी है। आरसीबी ने धर्मशाला में अभी तक तीन मैच खेले हैं, जबकि मंगलवार को गुजरात टाइटंस के साथ उसने चौथा मैच खेला लेकिन इस मैच में भी वह टॉस नहीं जीत सकी। धर्मशाला में अभी तक आरसीबी के खेले गए तीन मैचों में उसने दो में जीत हासिल की है, जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है।


 

धर्मशाला में खेला गया आईपीएल का पहला क्वालिफायर मैच 4 से 5 मिनट देरी से शुरू हुआ। मैच के दौरान मैदान पर साइड स्क्रीन में कोई तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसके चलते मैच निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका।

धर्मशाला में मुकाबला शुरू होने तक बिकते रहे टिकट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल के क्वालिफायर मुकाबले के शुरू होने से पहले भी टिकटों की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी रही। मैच शुरू होने से करीब दो घंटे पहले तक कुछ स्टैंडों में बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध रहीं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग स्टैंडों में 30 से 70 प्रतिशत तक सीटें उपलब्ध रहीं। सबसे ज्यादा सीटें नॉर्थ-2 लेवल-1 में उपलब्ध थीं, जहां 80 प्रतिशत सीटें उपलब्ध रहीं।

इस स्टैंड के टिकट का दाम 12,500 रुपये रखा गया था। ईस्ट स्टैंड-3 में भी 75 प्रतिशत सीटें उपलब्ध थीं और यहां का टिकट मूल्य भी 12,500 रुपये रहा। पवेलियन टैरेस में 70 प्रतिशत सीटें उपलब्ध थीं, जहां टिकट 25 हजार रुपये का था। आईपीएल क्लब लाउंज मेन पैवेलियन में 65 प्रतिशत सीटें उपलब्ध दिखीं। इस प्रीमियम स्टैंड का टिकट 30 हजार रुपये रखा गया था। वहीं, नॉर्थ पवेलियन स्टैंड में 50 प्रतिशत सीटें खाली थीं और यहां टिकट 9,500 रुपये का था। सामान्य दर्शकों वाले स्टैंडों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली नजर आईं। वेस्ट स्टैंड-1 में 40 प्रतिशत, वेस्ट स्टैंड-3 में 30 प्रतिशत और वेस्ट स्टैंड-2 में 25 प्रतिशत सीटें उपलब्ध थीं। इन तीनों स्टैंडों के टिकट सात हजार रुपये प्रति सीट रखे गए थे। 

राज्यपाल ने भी देखा मैच, अनुराग रहे मौजूद
प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने धर्मशाला में मंगलवार को खेले गए मुकाबले का लुत्फ लिया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए कई वीवीआईपी धर्मशाला पंहुचे हुए थे। इस दौरान राज्यपाल के साथ भारतीय टीम के चयनकर्ता आरपी सिंह, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल सहित सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। मैच के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहे।

मैच से पहले स्टेडियम में दर्शकों को बांटे बैंड
पहले क्वालिफायर मैच के दौरान स्टेडियम में प्रवेश करने वाले दर्शकों को एचपीसीए ने बैंड बांटे। यह बैंड दर्शकों की कलाई पर बांधे गए। इन बैंडों को सेंसर के जरिये आपरेट किया जा रहा था। जब भी कोई विकेट गिरती या चौका-छक्का लगता, तब यह बैंड रंग-बिरंगी लाइटों में चमकते रहे।

तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गए विराट कोहली
विराट कोहली धर्मशाला स्टेडियम में अपना आईपीएल का तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गए। पहले क्वालिफायर मुकाबले में विराट कोहली ने 25 गेंद में 43 रन की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली 5 चौके और एक छक्का जड़ा। इससे पहले विराट कोहली धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ दो अर्धशतक लगा चुके हैं। कोहली ने धर्मशाला में 11, 92 और 58 रन की परी खेली थी, जबकि गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 43 रन की पारी खेली।

धर्मशाला में आरसीबी ने आईपीएल के पावर प्ले में बनाए सबसे अधिक रन
मंगलवार को धर्मशाला स्टेडियम में आरसीबी ने की टीम ने पहले पावर प्ले में सबसे अधिक 76 रन बना कर नया रिकार्ड बना दिया। जबकि इससे पहले आरसीबी नके धर्मशाला में पावर प्ले में 61 रन थे। धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम के पावर प्ले में अब तक सबसे अधिक 72 रन थे लेकिन मंगलवार को हुए पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी की टीम ने पावर प्ले में 76 रन बना कर इस रिकार्ड को तोड़ कर अपने नाम कर लिया। 

दुनिया ने देखा धर्मशाला स्टेडियम का अद्भुत नजारा
इनिंग ब्रेक के दौरान स्टेडियम में वंदे मातरम की धुन बजी। इस दौरान स्टेडियम में दो लड़कियों ने हाथों में गिटार लेकर वंदे मातरम की धुन बजाई। इस नजारे को स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद किया। इस दौरान लगातार आतिशबाजी भी होती रही। इसके अलावा दर्शकों को बांटे गए बैंडों से भी रंग बिरंगी रोशनियों ने भी स्टेडियम को चार चांद लगा दिए। स्टेडियम में लेजर शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस लेजर को टीवी पर भी लाइव दिखाया गया। आईपीएल की ट्रॉफी को भी इस लेजर शो के माध्यम से बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed