सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Massive fire devastates Chabutara forests, destroying forest wealth worth crores.

Hamirpur (Himachal) News: चबूतरा के जंगलों में भीषण आग से तबाही, करोड़ों की वन संपदा खाक

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Massive fire devastates Chabutara forests, destroying forest wealth worth crores.
टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चबूतरा (हमीरपुर)। चबूतरा के जंगलों में पिछले छह दिनों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी है। आग की चपेट में आकर सैकड़ों स्लीपर और हरे-भरे पेड़ जल गए हैं, जिससे करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

चबूतरा के जंगल इन दिनों किसी तबाही के मंजर से कम नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, चबूतरा ही नहीं, जिले के कई हिस्सों में जंगल लगातार सुलग रहे हैं। वन बीट कुठेड़ा संदोल-एक में हालात सबसे अधिक चिंताजनक हैं। यहां पीएचसी के समीप सड़क किनारे और जंगल के भीतर बड़ी संख्या में लकड़ी के स्लीपर जलकर राख हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, जबकि कई अभी भी आग और धुएं के बीच पड़े हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले लगभग 400 पेड़ों का कटान किया गया था, लेकिन लकड़ी को डिपो तक पहुंचाने की बजाय मौके पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

फायर सीजन शुरू होने के बावजूद स्लीपरों को नहीं हटाया गया, जिससे यह बड़ा नुकसान हुआ है। सोमवार देर रात अंधड़ के कारण आग जंगल के अंदर तक फैल गई और वहां पड़े स्लीपर इसकी चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लकड़ी हटा ली जाती तो सरकारी संपत्ति को बचाया जा सकता था। मामले में वन निगम की कार्यप्रणाली और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को दो बार नोटिस जारी किए गए थे, बावजूद इसके लकड़ी नहीं हटाई गई। अब ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
लगातार आग की घटनाओं के बीच विभागीय निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है, जिससे वन संपदा की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
कोट
ठेकेदार की लापरवाही के कारण निगम को नुकसान हुआ है। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। -सुमन कुमार, फॉरेस्ट गार्ड, वन निगम कॉर्पोरेशन
जिलेभर में एक साथ सात स्थानों पर आग की घटनाएं
नादौन/बिझड़ी/हमीपुर। जिलेभर में मंगलवार को एक साथ सात स्थानों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में मुख्यालय में पूर्वाह्न 11:20 बजे भड़मेली के जंगल में आग भड़क गई। आग से वन विभाग को 50 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
दूसरी घटना में पक्का भरो में निजी भूमि पर दोपहर तीन बजे आग भड़क गई। आग से पांच हजार का नुकसान हुआ है, जबकि 20 लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई है।
तीसरे मामले में मझोग सुल्तानी पंचायत में आग से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, नादौन में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने टिल्लू गांव की पहाड़ी पर जंगली क्षेत्र में अचानक आग भड़क गई। आग से प्रवासियों की झुग्गियों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसके साथ बिझड़ी गांव में निजी भूमि और मडियारा और बड़ाहर में आग की घटनाएं सामने आईं।

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक

टिल्लू गांव की पहाड़ी में आग बुझाती दमकल विभाग की टीम। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed