{"_id":"6a2b0d1b61940308bd08d74c","slug":"priyanshu-chaudhary-named-best-goalkeeper-at-pre-subroto-cup-2026-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196722-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्री-सुब्रोतो कप 2026 में प्रियांशु चौधरी चुनी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्री-सुब्रोतो कप 2026 में प्रियांशु चौधरी चुनी सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम राष्ट्र स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खि
- फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की जूनियर बालिका फुटबाल टीम ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल अंतर-समूह फुटबाल प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। प्री-सुब्रोतो कप 2026 प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक स्थित सैनिक स्कूल कोडागु में हुआ।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना का परिचय देते टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सुजानपुर का मुकाबला सैनिक स्कूल चंद्रपुर से हुआ।मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में सुजानपुर की टीम ने 3–2 से जीत दर्ज कर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में कैडेट प्रियांशु चौधरी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।