सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women voted 10% more than men

Hamirpur (Himachal) News: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 10 फीसदी अधिक किया मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Women voted 10% more than men
देई का नौण पंचायत  में मतदान के लाइनों में लगी महिला वोटर। संवाद। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। 83 ग्राम पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

छह ब्लॉको में 49,482 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 40,312 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है, जिसमें नादौन ब्लॉक सबसे आगे रहा है।

नगर निकायों के चुनावों में आधी आबादी का मतदान में दबदबा रहा था। अब गांव की सरकार बनाने में भी महिलाएं आगे रही हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने 10 फीसदी अधिक मतदान में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मतदान में पुरुषों की भागीदारी 45 और महिलाओं की भागीदारी 55 फीसदी के रही है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई महिलाएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Trending Videos

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कंज्याण में स्थापित महिला बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छह ब्लॉकों में कुल मिलाकर 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिलाओं की प्रतिशतता अधिक रही। इनमें 49,482 महिलाएं और 40,312 पुरुष मतदाता शामिल हैं।











ब्लॉक
पंचायत
पुरुष
महिला
कुल



बमसन 09
3949
5037
8986



भोरंज 15
7986
9763
17749



बिझड़ी 17
8970
11036
20006



हमीरपुर
13
6792
8107
14899



नादौन
21
9317
11414
20731



सुजानपुर
08
3298
4125
7423



कुल
83
40312
49482
89794

देई का नौण पंचायत  में मतदान के लाइनों में लगी महिला वोटर। संवाद।

देई का नौण पंचायत  में मतदान के लाइनों में लगी महिला वोटर। संवाद।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed