सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Commerce faculty shut down; outrage erupts in Gadagusaini.

Kullu News: कॉमर्स संकाय बंद, गाड़ागुशैणी में फूटा आक्रोश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Commerce faculty shut down; outrage erupts in Gadagusaini.
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी के विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए मंगलवार को महासम्मेलन हुआ। प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद करने की अधिसूचना जारी की है। इसके विरोध में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्राम पंचायत टील के प्रधान राजवीर, सराज की पूर्व प्रधान बिमला देवी, मोहणी के प्रधान लालचंद ने कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। महाविद्यालय में इस संकाय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को मजबूरन या तो विषय बदलने पड़ रहे हैं या पढ़ाई के लिए कुल्लू का रुख करना पड़ेगा। इससे उन पर आर्थिक संकट भी बढ़ेगा। कहा कि महासम्मेलन कर पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने रणनीति बनाई है। सरकार से महाविद्यालय में दोबारा वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed