सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple season

सीजन के आखिरी चरण में लुढ़के सेब के दाम

कुल्लू Updated Thu, 29 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
apple season
d - फोटो : getty images
विज्ञापन

जिला में सेब का सीजन आखिरी चरण में पहुंच गया है। ऐसे में अंतिम चरणों में सेब के दाम भी लुढ़क गए हैं। बताया जा रहा है कि देश और स्थानीय मंडियों में 40 फीसदी दाम में गिरावट आई है। कश्मीर के सेब ने देश की विभिन्न मंडियों में दस्तक दी है। इससे चलते आपूर्ति बढ़ गई है। इससे सूबे के सेब उत्पादकों को दाम कम मिल रहे है। दाम के लुढ़कने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि जिला में सेब 10 से 15 फीसदी बगीचों में बाकी है। गत वर्ष की तुलना में इस बार सेब का उत्पादन 45 फीसदी कम था। ऐसे में शुरूआती दौर में बागवानों को बेहतर दाम मिले हैं। दो सप्ताह पूर्व 65 से 70 रुपये प्रतिकिलो सेब बिक रहा था, लेकिन अब दाम में थोड़ी गिरावट आई।

Trending Videos


बागवानों का कहना है कि कुछ दिनों में सीजन खत्म हो जाएगा। घाटी के बागवान अमित, चमन, राजकुमार, कर्म चंद, ज्ञान ठाकुर, रमेश, अमन, खेख राम, अशोक ने कहा कि सेब के दाम 40 फीसदी तक गिर चुके है। बागवानों को आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गोवर्द्धन ठाकुर और सचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि वीरवार को मंडी में 40से 50 रुपये तक ए श्रेणी का सेब बिका है। कश्मीर का सेब मंडियों में पहुंचने से कीमत में थोड़ी गिरावट आई है। एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि कश्मीर का सेब देश की मंडियों में पहुंचने से सेब की आमद ज्यादा है। ऐसे में सेब की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed