{"_id":"6a31849e1f25cbc5260151dd","slug":"the-shetafat-forest-smoldered-all-night-long-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179030-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रातभर सुलगता रहा शेताफाट का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रातभर सुलगता रहा शेताफाट का जंगल
विज्ञापन
कुल्लू शहर के साथ पीज के जंगल में लगा आग।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से सटी महाराजा घाटी की पहाड़ी और शेताफाट जंगल में सोमवार रातभर आग लगी रही। आग मंगलवार दोपहर बाद तक सुलगती रही, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग से घासनी के साथ-साथ बड़ी संख्या में हरे पौधे भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग साइट शेताफाट से लेकर नगर परिषद के वार्ड नंबर-10 कौहूधार तक पहाड़ी क्षेत्र में आग फैल गई थी। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार जुटी रही।
उधर, महाराजा घाटी के अंतर्गत आने वाले भूलंग क्षेत्र में भी मंगलवार दोपहर बाद आग भड़क उठी। आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर डटे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वन मंडलाधिकारी कुल्लू एंजल चौहान ने बताया कि जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए विभागीय टीमें लगातार तैनात हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा बीट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद