{"_id":"6a23159410e859465101f6ae","slug":"case-of-cow-slaughter-in-gagal-two-bulls-found-half-burnt-in-the-forest-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199450-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गागल में गोवंश हत्या का मामला, जंगल में अधजले मिले दो बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गागल में गोवंश हत्या का मामला, जंगल में अधजले मिले दो बैल
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र की गोड़ा गागल पंचायत के शामलीधार जंगल में दो बैलों की हत्या कर उनके शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगल में खाई के भीतर दो बैलों के अधजले शव मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों और विभिन्न गो रक्षक संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
जानकारी के अनुसार शामलीधार जंगल में सड़क किनारे खाई में दो बैलों के अधजले शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने बैलों की हत्या करने के बाद उनके शवों को जलाने का प्रयास किया और बाद में खाई में फेंक दिया। दोनों पशु अधजली अवस्था में मिले हैं और उनके गले में रस्सियां बंधी हुई थीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और गो रक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गागल पुलिस चौकी पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत सकरोहा के पूर्व प्रधान पंकज शर्मा और स्थानीय निवासी चेतन शर्मा ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हें वीरवार रात बग्गी-टिक्कर सिंचाई नहर के समीप खाई में अधजली अवस्था में बैल पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया।
गागल पशु औषधालय के चिकित्सक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि बैलों की मौत दो से तीन दिन पहले हुई प्रतीत होती है। दोनों शव अधजली अवस्था में मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मामले को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Trending Videos