सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl died after crused by school bus

स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 10 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बैहना-टिक्कर सड़क पर टिक्कर चौक के पास स्कूल से घर लौट रही छह वर्षीय बच्ची की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत राशि भी प्रदान कर दी है।



पुलिस के अनुसार दृष्टि (6) पुत्री राजेंद्र कुमार निवासी टिक्कर बगला में एक निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। दृष्टि स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। वह करीब साढ़े चार बजे के टिक्कर चौक पर स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान स्कूल बस को चालक ने बैक किया जिससे बच्ची उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ बल्ह संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed