सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nerchowk Municipal Council: Congress Dominance; Meena Kumari Elected President and Swati Vice-President

नेरचौक नप : कांग्रेस का दबदबा, मीना कुमारी अध्यक्ष और स्वाति उपाध्यक्ष निर्वाचित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nerchowk Municipal Council: Congress Dominance; Meena Kumari Elected President and Swati Vice-President
विज्ञापन
दोनों शीर्ष पदों पर सर्वसम्मति से चयन, भाजपा को नहीं मिला कोई अवसर

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक की सत्ता पर कांग्रेस ने कब्जा जमाते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने समर्थित पार्षदों के खाते में डाल दिए हैं। वीरवार को संपन्न चुनाव में वार्ड-1 नेर ढांगू की पार्षद मीना कुमारी अध्यक्ष और वार्ड-7 मझेठल की पार्षद स्वाति उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। दोनों का चयन सर्वसम्मति से होने से कांग्रेस ने न केवल नगर परिषद में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर संगठन की एकजुटता का भी संदेश दिया।
चुनाव प्रक्रिया एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में जश्न मनाया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी जताई, मिठाइयां बांटी और आभार रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने इसे कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि महिलाओं को नेतृत्व सौंपना पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देगी और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, अमृतपाल सिंह काका, कृष्णा चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।
बॉक्स
रणनीति बदली, दोनों पद महिलाओं के खाते में गए
नगर परिषद के नौ पार्षदों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण चुनाव से पहले ही दोनों पद कांग्रेस खेमे में जाने तय माने जा रहे थे। कांग्रेस की प्रारंभिक रणनीति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के बीच महिला-पुरुष संतुलन बनाने की थी। वार्ड-3 के पार्षद रणजीत सिंह अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में शामिल थे, लेकिन अंतिम दौर में अध्यक्ष पद को लेकर बने नए राजनीतिक समीकरणों और सहमति के प्रयासों के बीच पार्टी ने दोनों शीर्ष पद महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed