{"_id":"6a2ab50cf1b6d1849a03f0b8","slug":"outrage-over-neglect-of-the-old-route-near-kunnu-on-the-mandi-pathankot-nh-mandi-news-c-90-1-mnd1012-200227-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर कुन्नू के पास पुराने मार्ग की अनदेखी से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच पर कुन्नू के पास पुराने मार्ग की अनदेखी से आक्रोश
विज्ञापन
कुन्नू में फोरलेन निर्माण के दौरान पुराने मार्ग की गंभीर स्थिति। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारी भड़के, कंपनी ने दिया मरम्मत का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुन्नू के पास पुराने मार्ग के रखरखाव और मरम्मत को लेकर एनएचएआई के तहत काम कर रही निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। फोरलेन शुरू होने के बाद पुराने मार्ग की देखरेख लगभग बंद हो गई है।
कंपनी के भारी वाहनों की आवाजाही से बाजार की ओर जाने वाली सड़क की टारिंग उखड़ गई है और कुन्नू पुल के पास अंडर बाईपास को न तो चौड़ा किया गया है और न ही समतल। एक ओर मरम्मत कर दूसरी ओर मिट्टी डाल देने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे रोजाना हादसों की स्थिति बन रही है।
बाजार की नालियां भी जाम हैं, जिससे बरसात में जलभराव और नुकसान का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय व्यापारी परवीन कुमार और पूर्ण चंद ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ, इसलिए लोगों को खुद मशीन लगाकर पानी का रास्ता बदलना पड़ा।
विज्ञापन
निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज सिद्धार्थ कुमार ने कहा है कि जल्द ही अंडर बाईपास को चौड़ा और समतल कर मिट्टी हटाई जाएगी तथा पुरानी सड़क की टायरिंग का काम बजट स्वीकृत होने के बाद शुरू किया जाएगा।