सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Radiologist on leave, ultrasound service stopped in regional hospital

Mandi News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave, ultrasound service stopped in regional hospital
विज्ञापन
पांच दिनों से मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा

निजी लैब और अस्पतालों का लेना पड़ रहा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी (मंडी)। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर चले जाने से पिछले पांच दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच सेवाएं प्रभावित हैं। इसके कारण मरीजों को अस्पताल में सस्ती जांच सुविधा नहीं मिल पा रही है और उन्हें निजी लैब व अस्पतालों में अधिक खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को चिकित्सक विभिन्न रोगों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड लिख रहे हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के 6 जून से 13 जून तक अवकाश पर रहने के कारण जांचें नहीं हो पा रही हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अवकाश संबंधी सूचना भी चस्पा की गई है। इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिवाबदार की राम प्यारी, पड्डल के किशोरी लाल, कोटमोरस की ब्रेस्ती देवी, नोखू राम और थुनाग के दुर्गादास सहित कई मरीजों का कहना है कि बार-बार अस्पताल आना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें मजबूरी में निजी संस्थानों में अतिरिक्त खर्च कर जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मात्र 300 रुपये शुल्क लिया जाता है। प्रतिदिन करीब 1,200 मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनमें लगभग 150 मरीजों को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। वर्तमान में अस्पताल में केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत है। पहले यहां दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे, लेकिन एक चिकित्सक के नियमित तबादले के बाद पूरा कार्यभार एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर आ गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
निजी कार्य के चलते रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। पदभार संभालने के बाद जल्द ही मरीजों को नियमित रूप से जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। -डॉ. दिनेश ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed