{"_id":"6a118c32084d9abfb30b866b","slug":"roofs-blown-off-houses-power-lines-damaged-in-jogindernagar-storm-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197777-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंधड़ से घरों की छतें उड़ीं, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंधड़ से घरों की छतें उड़ीं, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजार में अफरा-तफरी, ओलावृष्टि से लहसुन-प्याज की फसल को नुकसान
खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में शनिवार दोपहर बाद अंधड़ ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं से कई घरों की छतें उड़ गईं, जबकि पेड़ गिरने से हाई वोल्टेज बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा। अचानक बदले मौसम से शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाजार में कारोबारी अपना सामान तक नहीं संभाल पाए और खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और दिन में ही अंधेरा छा गया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर भी दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
अंधड़ और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता भी बढ़ा दी है। बारिश और ओलावृष्टि से लहसुन और प्याज की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों रमेश, कमला और बीना ने बताया कि किचन गार्डन में लगी सब्जियां और अन्य फसलें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी ने बताया कि अंधड़ और तेज हवाओं से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि हाई वोल्टेज तारों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि नुकसान की फील्ड रिपोर्ट सातों सब डिविजन से मांगी गई है।

Trending Videos