{"_id":"6a2316f640d2ac89a6052646","slug":"sixth-accused-arrested-in-case-of-recovery-of-chitta-in-fatehpur-naghala-mandi-news-c-90-1-ssml1045-199456-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फतेहपुर नघला में चिट्टा बरामदगी के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फतेहपुर नघला में चिट्टा बरामदगी के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पहली मई को फतेहपुर नघला में छह ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुख्य आरोपियों को नशा बेचने के लिए चिट्टा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वित्तीय सहायता भी दे रहा था।
थाना सरकाघाट में बीते पहली मई को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 27(ए) और 29 के तहत दर्ज प्राथमिकी की जांच के दौरान पिछली कड़ियों को खंगालते हुए गांव बनाली तहसील सरकाघाट निवासी 33 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने वित्तीय और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया है।
पहले गिरफ्तार आरोपियों का छह ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी लेन देन व अन्य संपर्क निकले थे। जांच में सामने आया है कि फतेहपुर नघला में छह ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए युवक से जुड़े नेटवर्क में अरुण कुमार की अहम भूमिका थी। पुलिस के अनुसार वह मुख्य आरोपियों को नशा उपलब्ध कराने के साथ-साथ इसके कारोबार के लिए धन भी मुहैया करवा रहा था। मामले में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अब आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सरकाघाट की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Trending Videos