{"_id":"6a11a8ac1f98531f720b05f3","slug":"the-first-procession-started-to-the-beat-of-drums-mandi-news-c-90-1-mnd1021-197826-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली प्रथम जलेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली प्रथम जलेब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलास्तरीय श्री शीतला माता मेला-2026 का विधिवत आगाज
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का किया मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जिला स्तरीय श्री शीतला माता मेला-2026 का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ समाजसेवी एसके मेहता द्वारा मां शीतला की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक जयघोषों के बीच प्रथम जलेब निकाली गई।
इसके बाद मेला मैदान में रिबन काटकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय श्री शीतला माता मेले का धूमधाम से आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एसके मेहता को श्री शीतला माता मंदिर कमेटी के प्रधान रोशन लाल सोनी सहित अन्य सदस्यों ने माता की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों का भी कमेटी द्वारा आदर-सत्कार किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया और मेले के शुभारंभ को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को स्वेच्छा से 21,101 रुपये की राशि भी भेंट की।
इस अवसर पर गोल्डविन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डैहर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर, हाई टेक प्रो इंस्टीट्यूट डैहर, शीतला इंस्टिट्यूट डैहर, सरस्वती विद्या मंदिर डैहर, विवेकानंद पब्लिक स्कूल डैहर तथा दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समा बांधा।
विज्ञापन
Trending Videos