{"_id":"6a2315768705187fca005bd4","slug":"woman-falls-from-bus-near-mandi-bus-stand-dies-in-aiims-mandi-news-c-90-1-ssml1024-199485-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी बस स्टैंड के निकट बस से गिरी महिला की एम्स में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी बस स्टैंड के निकट बस से गिरी महिला की एम्स में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी। मंडी बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप के निकट वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बस से गिरी महिला की बिलासपुर के एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे के बाद घायल महिला को जोनल अस्पताल मंडी में चिकित्सकों ने एम्स रेफर किया था। महिला की पहचान चंद्रा देवी निवासी रतवाह बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
महिला के परिवार के सदस्यों ने बताया कि चंद्रा देवी घर से दवाइयां लेने के लिए आई थीं। जब वापस मंडी बस स्टैंड से अपने घर जाने के लिए रोडवेज की बस में चढ़ी तो 50 मीटर आगे ही महिला अचानक बस से गिर कर घायल हो गई। चालक गाड़ी सहित आगे निकल गया, पीछे चल रहे वाहन चालक ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।चालक व परिचालक से पुलिस पूछताछ कर आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
Trending Videos