सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajeev Bindal said—an attack on the dignity of Zila Parishad and BDC members is akin to the murder of democrac

Himachal: बिंदल बोले- जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की गरिमा पर हमला लोकतंत्र की हत्या के समान

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू ने अपने बयान से प्रदेश के हजारों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और उन्हें चुनने वाले लाखों मतदाताओं का अपमान किया है। यह बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के भी विपरीत है।

rajeev Bindal said—an attack on the dignity of Zila Parishad and BDC members is akin to the murder of democrac
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से जिला परिषद और बीडीसी प्रतिनिधियों को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने बयान से प्रदेश के हजारों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और उन्हें चुनने वाले लाखों मतदाताओं का अपमान किया है। यह बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के भी विपरीत है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्य जनता की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने जाते हैं। एक-एक जिला परिषद सदस्य 20 से 25 हजार मतदाताओं के बीच से जीतकर आता है और जनता के विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है।

Trending Videos


ऐसे प्रतिनिधियों के बारे में यह कहना कि उनकी केवल एक दिन की अहमियत है, लोकतंत्र और जनमत दोनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान ने कांग्रेस पार्टी की वास्तविक मानसिकता को उजागर कर दिया है। कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को कमतर आंकती रही है और अब मुख्यमंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि उनके मन में पंचायतों, जिला परिषदों और बीडीसी प्रतिनिधियों के प्रति कितना अनादर और उपेक्षा का भाव है।  प्रतिनिधियों को अपमानित करना लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस सरकार की चुनावी हार से उत्पन्न बौखलाहट का परिणाम है। हाल ही में हुए पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। नगर निगमों, नगर परिषदों, जिला परिषदों और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed