सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner issues directives at a meeting regarding monsoon preparations in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और कर्मचारी तैनात करने के निर्देश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner issues directives at a meeting regarding monsoon preparations in Reckong Peo
रिकांगपिओ में मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डॉ. अमित
विज्ञापन
रिकांगपिओ में उपायुक्त ने बरसात की तैयारियों को लेकर बैठक में दिए निर्देश

राशन, पेयजल टैंकों की सफाई सहित अन्य सुविधाओं पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने बरसात की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निगुलसरी और जिले के संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में राशन, पेयजल टैंकों की सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मुहैया करवाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग को सड़कों में जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निगुलसरी और संवेदनशील स्थानों पर लगे चेतावनी उपकरणों का समयबद्ध निरीक्षण करने को भी कहा गया। जल शक्ति विभाग को सभी पेयजल भंडारण टैंकों और स्कूलों के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग को जल जनित रोगों से बचाव के लिए क्लोरीनेशन और पानी की नियमित टेस्टिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उपायुक्त ने निगुलसरी के पास लगे स्पेनों को दुरुस्त करने के लिए भी विभाग को निर्देश दिए। साडा और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को मानसून सीजन से पहले सभी नालियों और नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को पर्याप्त राशन का स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुर्गम क्षेत्रों में आपदा के समय कोई दिक्कत न हो। विभाग को डीजल और पेट्रोल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और गृह रक्षा विभाग को आपस में समन्वय बनाए रखने के निर्देश मिले। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इनमें वीरेंद्र सिंह, सुधीर नेगी, हरदयाल, रवि भारद्वाज, करण, प्रमोद नेगी, उमेश लारजू, हिमांशी शर्मा और कुलदीप डोगरा शामिल थे। विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed