सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Brakta gave information in the review meeting

Rampur Bushahar News: राेहड़ू को 18 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLA Brakta gave information in the review meeting
रोहड़ू में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते विधायक मोहन लाल ब्राक्टा। संवाद
विज्ञापन
विधायक ब्राक्टा ने समीक्षा बैठक में दी जानकारी
Trending Videos

विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू को 18 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। बुधवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय के चांशल सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने यह जानकारी दी। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करना था। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आधारभूत संरचना, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, बागवानी, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विधायक ब्राक्टा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, ताकि जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नागरिक अस्पताल रोहड़ू के चिकित्सा अधिकारी आवास और विद्यालय भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा करने को कहा। जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं और सीवरेज प्लांट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विद्युत बोर्ड को रोहड़ू सब्जी मंडी और बस अड्डे में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा गया। विधायक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को लगभग 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिनमें से 18 बसें रोहड़ू क्षेत्र को मिलने की संभावना है। इन बसों के संचालन के लिए बस अड्डे में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे।



अस्पताल में नर्सों की कमी का मुद्दा भी उठा



स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में नर्सों की कमी का मुद्दा उठाया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक पदों को शीघ्र भरा जाएगा। ब्राक्टा ने अन्य विभागों की ओर से संचालित विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उपमंडलाधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने निर्देशों के गंभीरता से पालन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article