{"_id":"6a313611bbe0f466930f158f","slug":"new-schedule-for-lpg-distribution-in-kotkhai-released-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162588-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में रसोई गैस वितरण का नया शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में रसोई गैस वितरण का नया शेड्यूल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रसोई गैस आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए नया वितरण शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत 16 जून से पंचायतों और गांवों में चरणबद्ध तरीके से गैस सिलिंडरों का वितरण शुरू होगा। शेड्यूल के पहले दिन कोटी, खनेटी और अलगांव क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की जाएगी। आगामी 16 दिनों तक अलग-अलग पंचायतों और गांवों में यह वितरण कार्य जारी रहेगा। गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से अपने-अपने निर्धारित वितरण केंद्र पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्हें वहीं गैस प्राप्त करनी होगी। एजेंसी ने जारी सूचना में बताया है कि गैस की आपूर्ति संयंत्र से प्राप्त होने वाली मात्रा पर निर्भर करेगी। यह सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करेगी। यदि निर्धारित तिथि पर पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं होती है, तो वितरण तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है। सड़क मार्ग बाधित रहने पर भी तिथि बदल सकती है। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से गैस आपूर्ति में आ रही परेशानियों के बीच इस शेड्यूल से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम का पालन करने का आग्रह किया है। अभिषेक बरवाल ने कहा कि रसोई गैस को निर्धारित तिथि में गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।