{"_id":"6a1583bac19a384bdf041381","slug":"himachal-altercation-erupts-between-two-youths-over-panchayat-elections-youth-dies-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: पंचायत चुनाव को लेकर दो युवकों में हुई कहासुनी, बहसबाजी के बाद धक्का लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: पंचायत चुनाव को लेकर दो युवकों में हुई कहासुनी, बहसबाजी के बाद धक्का लगने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 26 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पंचायत चुनाव को लेकर दो युवकों में बहसबाजी हुई। जिसमें बहसबाजी के बाद धक्का लगने से एक युवक मौत हो गई। जानें पूरा मामला...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दाड़लाघाट में पंचायत चुनाव को लेकर हुई बहसबाजी के बाद धक्का लगने से एक युवक मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में दीपक कुमार उर्फ शशी पुत्र राम दत्त शर्मा निवासी गांव कोटला पुजारिया (दाड़लाघाट) ने आरोप लगाया कि 24 मई की रात वह और अश्वनी पुत्र राम रत्न, निवासी गांव डवारू के साथ थे।
Trending Videos
25 मई को दोनों जालपा माता मंदिर स्यार गए जहां उनकी मुलाकात कुनाल, निवासी स्यार से हुई। इसी दौरान पंचायत चुनाव को लेकर कुनाल और अश्वनी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बाद में तीनों स्यार स्थित भोजनालय से खाना पैक करवाकर तपन निवासी स्यार के घर पहुंचे। वहां दोनों के बीच फिर विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। दीपक और तपन ने कुनाल को कमरे के अंदर बैठा दिया, लेकिन रात करीब 9:30 बजे कुनाल गुस्से में बाहर आया और अश्वनी को जोर का धक्का दे दिया, जिससे वह बालकनी से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद सभी लोग तुरंत नीचे पहुंचे, जहां अश्वनी बेसुध पड़ा था और उसके हाथ व बाएं कान से खून निकल रहा था। 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कुनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।