{"_id":"6a188d3df1e7f6bcc3098394","slug":"operation-theatre-facility-will-start-soon-in-bangana-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-193144-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शीघ्र होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शीघ्र होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 29 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के लोगों को अब सामान्य ऑपरेशन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू होने जा रही है।
अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और भवन में आवश्यक उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। वर्तमान में मरीजों को छोटी-छोटी सर्जरी के लिए बंगाणा अस्पताल में केवल माइनर ओटी की ही सुविधा है।
इस दौरान अन्य ऑपरेशन के लिए मरीज को ऊना रेफर किया जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ऑपरेशन थियेटर के लिए भवन में जरूरी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे ताकि विभिन्न प्रकार की सामान्य सर्जरी अस्पताल में ही की जा सके।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में लंबे समय से अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। सुविधा शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Trending Videos