सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Operation theatre facility will start soon in Bangana Hospital

Una News: बंगाणा अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शीघ्र होगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 29 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Operation theatre facility will start soon in Bangana Hospital
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के लोगों को अब सामान्य ऑपरेशन के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल बंगाणा में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू होने जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और भवन में आवश्यक उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। वर्तमान में मरीजों को छोटी-छोटी सर्जरी के लिए बंगाणा अस्पताल में केवल माइनर ओटी की ही सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अन्य ऑपरेशन के लिए मरीज को ऊना रेफर किया जाता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ऑपरेशन थियेटर के लिए भवन में जरूरी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। अब आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे ताकि विभिन्न प्रकार की सामान्य सर्जरी अस्पताल में ही की जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक स्टाफ और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में लंबे समय से अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर सुविधा शुरू करने की मांग उठाई जा रही थी। सुविधा शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed