सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People died after consuming poisonous liquor in Pune and Pimpri-Chinchwad, one accused arrested

Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 29 May 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, चार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर 

People died after consuming poisonous liquor in Pune and Pimpri-Chinchwad, one accused arrested
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के हडपसर में पांच लोगों ने दम तोड़ा और एक अन्य की भी मौत हुई है। फिलहाल चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



अब तक आठ लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता योगेश वानखेड़े समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे सिटी पुलिस ने हडपसर थाने में आकाश जाधव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि योगेश वानखेड़े ने ही दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- SC Updates: POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार

विज्ञापन
Trending Videos


पीड़ितों में एक से दिखे लक्षण
अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों में एक जैसे लक्षण देखे गए। उन्हें चक्कर आना, बेचैनी, मुंह से झाग निकलना और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें थीं। पुलिस को एक मृतक के शरीर में शराब के अंश मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब की सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोनों शहरों की पुलिस को आपसी तालमेल के साथ जांच करने को कहा है।

यह भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में बदल रही सियासत, भाजपा की जीत के बाद RSS संगठनों का तेजी से बढ़ा दायरा

इस बीच, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हडपसर में अवैध शराब के एक ठिकाने को खुद नष्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मरने वालों की संख्या 18 है। उन्होंने गृह विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed