सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad: Sewage Contaminates Pipeline; 50 People Across Nine Housing Societies Fall ILL

Ahmedabad: गटर का गंदा पानी पीने से नौ सोसायटी के 50 लोग बीमार; स्वास्थ्य टीमें मौके पर तैनात

आईएएनएस, अहमदाबाद Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 03 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अहमदाबाद के घाटलोडिया में पाइपलाइन फटने से पीने के पानी में गंदगी मिल गई। इससे नौ सोसायटी के 50 लोग बीमार हो गए और 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Ahmedabad: Sewage Contaminates Pipeline; 50 People Across Nine Housing Societies Fall ILL
पेट दर्द के कारण - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

अहमदाबाद के घाटलोडिया इलाके में पीने के पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी मिल गया। इस वजह से नौ रिहायशी सोसायटी के लोग बीमार हो गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दूषित पानी पीने से 50 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है।

स्थानीय निवासियों का दावा है कि बीमार होने वाले लोगों की संख्या सैकड़ों में है। पिछले चार दिनों में 50 लोग बीमार हुए और उनमें से 11 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भाविन सोलंकी ने बताया कि घाटलोडिया की नौ सोसायटी से गंदे पानी की शिकायत मिली थी। इसके बाद वहां दस्त और उल्टी के मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने हालात संभालने के लिए इलाके में चार मेडिकल वैन और 40 स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। हालांकि लोग ज्यादा संख्या में बीमार होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन निगम कमिश्नर बंचानिधि पाणि ने कहा कि उनकी मेडिकल टीम ने 50 लोगों की जांच की है।

विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढे़ं: West Asia Crisis: ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका सख्त, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- यह हमारी रेड लाइन

कमिश्नर ने जानकारी दी कि 30 मई को पानी और ड्रेनेज की पाइपलाइन खराब हो गई थी। इस वजह से पीने के पानी में गटर का गंदा पानी मिल गया था। पाइपलाइन को तुरंत ठीक कर दिया गया था। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि सभी मरीज अब सुरक्षित हैं और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed