{"_id":"5839731a4f1c1b5a2c13b38e","slug":"demonetization-mayawati-says-pm-modi-is-blackmailing-public-by-being-emotional","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#नोटबंदी 18वां दिन: मायावती बोलीं- रोकर जनता को ब्लैकमेल कर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#नोटबंदी 18वां दिन: मायावती बोलीं- रोकर जनता को ब्लैकमेल कर रहे पीएम मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की बीजेपी और यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधा। मायावती पीएम मोदी पर भी जमकर बरसीं। वहीं, यूपी के सीएम अखिलेश को उन्होंने एक बार फिर से बबुआ कह कर कटघरे में लिया।
Trending Videos
मायावती की पूरी बात नोटबंदी और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रही। उन्होंने कहा ''नोटबंदी का फैसला केंद्र ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने लिए फैसले पर इतना डर सताया कि वे सदन में अपनी बात तक नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
मायवती ने नोटबंदी को एक बार फिर आर्थिक आपातकाल जैसा बताया।
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस तो ऑक्सीजन पर ही चल रही हैं, ऐसे बीजेपी के लिए सबसे बड़ा खतरा बहुजन समाज पार्टी ही है। इसलिए बीजेपी के नेता आए दिन बसपा और बसपा सुप्रीमो के बारे में ऊल-जलूल बोलते रहते हैं।
The demonetisation decision was taken by the Centre for political gains: BSP Chief Mayawati pic.twitter.com/OPvZRaTITo
— ANI UP (@ANINewsUP) November 26, 2016
'बीजेपी नेताओं ने पहले ही लगाए पैसे ठिकाने'
मायावती
- फोटो : file photo
मायावती ने कहा कि पीएम मोदी का बार-बार इमोशनल होना पब्लिक को ब्लैकमेल करने जैसा है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए यहां तक कहा कि पीएम ने देश के लिए घर वार छोड़ा है, यह अच्छी बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह देश भर को परेशान करें।
मायावती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही सूचित किया गया था, ताकि वह अपना पैसा ठिकाने लगा सकें। यही कारण है कि नोटबंदी के बाद बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता का भाव नहीं दिखाई दे रहा है।
मायावती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को नोटबंदी का फैसला लेने से पहले ही सूचित किया गया था, ताकि वह अपना पैसा ठिकाने लगा सकें। यही कारण है कि नोटबंदी के बाद बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता का भाव नहीं दिखाई दे रहा है।
PM Modi ka baar baar emotional hona, aansu bahana, ye public ko blackmail karna nahi hua toh kya hua?: Mayawati pic.twitter.com/KOD5lyHXjR
— ANI UP (@ANINewsUP) November 26, 2016