सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former Supreme Court judge Girish Thakorlal Nanavati who investigated the Godhra incident, he is no more, read important national news

दुखद : गोधरा कांड की जांच करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज नानावटी का निधन, पढ़ें देश की महत्वपूर्ण खबरें

एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 19 Dec 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज गिरीश ठाकोरलाल नानावटी ने 2002 के गोधरा व 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच की थी। नानावटी का शनिवार को गुजरात में हृदयाघात से 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

former Supreme Court judge Girish Thakorlal Nanavati who investigated the Godhra incident, he is no more, read important national news
supreme court, सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज गिरीश ठाकोरलाल नानावटी का शनिवार को गुजरात में हृदयाघात से 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 2002 के गोधरा व 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच की थी।

Trending Videos


गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगाकर 59 कारसेवकों की हत्या के बाद गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगे की जांच के लिए तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने 2002 में आयोग की नियुक्ति की थी। नानावटी को एनडीए सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए भी नियुक्त किया था। आइए जानते हैं देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ के घर ‘प्रतीक्षा’ की  नहीं तोड़ी जाएगी दीवार

अमिताभ बच्चन के ‘प्रतीक्षा’ बंगले की दीवार तोड़कर सड़क चौड़ी किए जाने के मामले में महाराष्ट्र सरकार टालमटोल कर रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने लोकायुक्त के सामने तर्क दिया है कि सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार नहीं मिल रहा है। अमिताभ के बंगले की दीवार को अभी  नहीं तोड़ा जाएगा। 

 

यूपीएससी उम्मीदवारों को मिले दो अतिरिक्त मौके और उम्र में छूट

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 2020 -2021 में सिविल सेवा परीक्षा और अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त मौके और उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है।

चौधरी ने पत्र में लिखा, कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वे कोविड वॉरियर्स (डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी) थे। लॉकडाउन के दौरान पूरे छात्रों की तैयारियों पर बुरा असर पड़ा है। उनकी मांग है कि परीक्षा के लिए उन्हें एक और मौका मिले, क्योंकि कोविड  के कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए या सही तरीके से तैयारी नहीं कर पाए। 

विज्ञापन

जिम्मेदारी से करें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग : नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग जिम्मेदारी से करने पर जोर दिया है ताकि इससे किसी अन्य की भावनाओं या विश्वास को ठेस न पहुंचे। भारतीय ज्ञानपीठ के 33वें मूर्ति देवी पुरस्कार समारोह में उन्होंने सार्वजनिक बयानों में शालीनता की अपील करते हुए कहा कि लेखकों और विचारकों से बौद्धिक तर्कों की उम्मीद की जाती है, विवाद भड़काने की नहीं।  

भारत-ताजिकिस्तान में कूटनीतिक प्रशिक्षण व सहयोग पर करार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए अपने ताजिकिस्तानी समकक्ष सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात कर कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। इस दौरान दोनों देशों ने कूटनीतिक प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रम से जुड़े समझौतों पर भी दस्तखत किए। मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, हमने ऊर्जा, संपर्क, व्यापार, सुरक्षा व क्षमता बढ़ाने समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed