सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Secy says Centre open to talks, but wants no pre-conditions

कश्मीर में आतंकवाद-घुसपैठ के लिए पाक जिम्मेदार, हम बगैर शर्त वार्ता को तैयार

एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Aug 2017 05:17 AM IST
विज्ञापन
Home Secy says Centre open to talks, but wants no pre-conditions
Rajiv Mehrishi
विज्ञापन

केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। आतंकवाद को प्रायोजित करने के साथ कश्मीर में घुसपैठ को बढ़ावा देने और आतंकियों को फंड मुहैया कराने के लिए उन्होंने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।



Read Also: पूर्व अमेरिकी राजनयिक बोले- आतंकवाद को पाक से बढ़ावा मिलने पर अमेरिकी सरकार में बढ़ी हताशा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने मुंबई ब्लास्ट के आरोपी दाऊद को पनाह दी है और उसे वापस करने में मदद नहीं कर रहा है। बुधवार को महर्षि ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


जम्मू और कश्मीर में शांति बहाल के लिए उन्होंने कहा कि अलगाववादियों से वार्ता संभव है, लेकिन उन्हें बगैर शर्त बातचीत करनी होगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कई बार स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार कश्मीर के अलगाववादियों से बात करने को तैयार है।

लेकिन इसके लिए अलगाववादियों को बगैर शर्त आगे आना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35 ए के खिलाफ याचिका पर महर्षि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 35 ए से संबंधित 4-5 मामले हैं। ये कानूनी मुद्दे हैं और इस पर अटॉर्नी जनरल अदालत में अपनी राय रखेंगे।

एयर स्पेस सुरक्षा के मुद्दे पर महर्षि ने कहा कि हम ड्रोन एक्ट के मसौदे पर काम कर रहे हैं, जो ड्रोन और उन जैसे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर निगरानी में मदद करेगा। सितंबर तक यह सार्वजनिक हो जाना चाहिए।

Read Also: पाक आतंकियों के लिए स्वर्ग बना रहे ये बर्दाश्त नहीं: ट्रंप

जम्मू और कश्मीर के अगले राज्यपाल बनाए जाने के सवाल पर महर्षि ने कहा यह महज अफवाह है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सेवानिवृत होने के बाद वह अपने घर जयपुर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed